गौरतलब हो कि काठगोदाम क्षेत्र से 51 दिन पहले एक छात्र लापता हुआ था। उसी छात्र का शव अब सड़ा-गला शव शीतला देवी मंदिर के पास गधेरे से मिला से बरामद हुआ है। छात्र स्कूल की ड्रेस पहने पड़ा था। स्वजनों ने छात्र की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस की जांच पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चल पाएगा कि छात्र की मौत कब और कैसे हुई थी। मूलरूप से ग्राम पोखरी, पुटगांव, तहसील धारी निवासी सुभाष चंद्र दुम्का का बेटा भाष्कर (15) शिवपुरी जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा में अपने फूफा मोहन सनवाल के घर पर रहता था। भाष्कर आवास विकास में स्थित एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा नवीं का छात्र था। 17 फरवरी को वह घर से स्कूल के लिए निकला था लेकिन तब से घर नहीं आया। देर शाम तक परिवारजन उनकी तलाश करते रहे। इसके बाद काठगोदाम थाने में गुमशुदगी दर्ज हुई है। शव को कब्जे में लिया और मोर्चरी लाई। परिजन ने शव की शिनाख्त भाष्कर के रूप में की।
51 दिन पहले लापता हुए छात्र का सड़ा-गला शव गधेरे में मिला

