राहुल गाँधी ने आखिर जंगल में क्यों बिताई रात ? फिर हुए दिल्ली रवाना

उमरिया : बतादें कि कांग्रेस नेता राहुल गाँधी को भरी रात एक जंगल में गुजारनी पड़ी।  कारण था उनके हेलीकॉप्टर में फ्यूल खत्म हो गया था जिसकी वजह से जंगल में ढाबे में जाकर रात्रिभोज भी किया। फिर सुबह पांच बजे उमरिया की हवाई पट्टी से दिल्ली के लिए रवाना हुए।  शहडोल से उमरिया तक वे सड़क मार्ग से गए। रास्ते में महुआ बीन रही महिलाओं के साथ उन्होंने बातचीत की। यहां राहुल ने  महुआ भी बीना। महिलाओं से कांग्रेस को वोट देने की अपील भी की। आपको बता दें कि राहुल गांधी सोमवार को मध्य प्रदेश के सिवनी और शहडोल लोकसभा सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने मध्य प्रदेश पहुंचे थे। उन्होंने सिवनी में सभा को संबोधित किया और फिर शहडोल के बाणगंगा मेला मैदान में इसके बाद जब उन्हें लौटना था तब हेलीकॉप्टर का फ्यूल खत्म हो जाने की वजह से और खराब मौसम के वजह से राहुल को रात शहडोल में गुजारनी पड़ी। इलाका बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से लगा हुआ है। यहां अक्सर बाघों की साइटिंग भी होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *