देहरादून : राजकीय उप जिला चिकित्सालय के आपातकालीन विभाग में आज सोमवार देर रात कुछ लोगों ने जमकर उत्पात मचाया। यहां दो पक्ष आपसी विवाद के बाद मेडिकल कराने पहुंचे थे। इस दौरान एक पक्ष के युवकों ने यहां तोड़फोड़ करनी शुरू दी। अस्पताल प्रबंधन ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। कोतवाल एसएस बिष्ट ने कहा कि उपचार के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया था, लेकिन अभी किसी पक्ष की तरफ से या अस्पताल प्रबंधन की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है। लिखित शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
ऋषिकेश के अस्पताल में तोड़फोड़ हंगामा, दो पक्षों में विवाद

