कांग्रेस ने शंखनाद रैली से आज फूंका चुनावी बिगुल,बीजेपी पर रैली में व्यवधान डालने का लगाया आरोप

 हल्द्वानी : काफी समय से टलती  कांग्रेस की चुनावी शंखनाद रैली आज गुरुवार को रामलीला मैदान में हो रही है। रैली में प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल सहित कुमाऊं के सभी विधायक, प्रदेश कांग्रेस के चारों कार्यकारी अध्यक्ष, पूर्व विधायक, सांसद उपस्थित  रहेंगें।


आपको बतादें कि कांग्रेस की शंखनाद रैली में बढ़ा उत्पन्न करने का आरोप लगाते हुए पूर्व सीएम हरीश रावत ने बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ स्वराज आश्रम में एक घंटे का सांकेतिक मौन व्रत धारण किया था। और बीजेपी सरकार पर हरीश रावत ने सरकारी तंत्र का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था। इसके अलावा हरीश रावत ने ये भी कहा कि सरकारी तंत्र की जानकारी में कांग्रेस का पूर्व प्रस्तावित शंखनाद कार्यक्रम था, लेकिन भाजपा ने उस पर खलल डालने के लिए सरकारी तंत्र को आगे किया। सरकार ने कार्यक्रम की व्यापकता को जानने के बाद ही षड्यंत्र के चलते मुख्यमंत्री का कार्यक्रम आयोजित किया गया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *