महाराष्ट्र के मंत्री और एनसीपी नेता नवाब मलिक के दामाद ने महाराष्ट्र राज्य के पूर्व सीएम और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस को मानहानि और झूठे आरोपों के लिए कानूनी नोटिस भिजवाया है। इतना ही नहीं बल्कि फडणवीस के खिलाफ मानसिक प्रताड़ना, पीड़ा और वित्तीय नुकसान के लिए पांच करोड़ की मांग की गई है। नवाब मलिक ने इसपर कहा है कि मेरी बेटी ने पूर्व सीएम और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस को उनके आवास पर ड्रग्स पाए जाने के आरोप पर कानूनी नोटिस भेजा है। फडणवीस के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज करेंगे, अगर वह हमसे माफी मांगनी होगी।
गौरतलब है कि अभी दो दिन पहले ही
राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आरोप लगाए थे कि नवाब मलिक और उनके परिवार के सदस्यों ने एक दशक पहले 1993 के मुंबई बम विस्फोट मामले के दो दोषियों के साथ ज़मीन खरीदी हैं। देवेंद्र फडणवीस ने ये भी आरोप लगाया था कि हमनें नवाब मलिक और उनके रिश्तेदारों की कुल पांच ऐसी प्रॉपर्टी पकड़ी हैं। इनमें से चार में तो पूरा अंडरवर्ल्ड से कनेक्शन है। उन्होनें दावा किया था कि मेरे पास सबूत हैं, वो मैं अधिकारियों को दूंगा और वे इसकी जांच करेंगे। ये सारे सबूत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार को भी देने वाला हूं, ताकि उन्हें भी पता चले कि उनके मंत्रियों ने क्या गुल खिलाए हैं।दूसरी तरफ मंत्री नवाब मलिक ने भी बीते दिन बुधवार को आरोप लगाया कि देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र में जाली नोटों का रैकेट चलवाते थे। उनके संरक्षण और देखरेख में जाली नोटों का काला कारोबार मुंबई में और महाराष्ट्र में किया जाता था।
नवाब मालिक के दामाद नें देवेंद्र फडणवीस को भेजा लीगल नोटिस

