लखनऊ : केंद्रीय चुनाव आयोग ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रमुख सचिव संजय प्रसाद को हटाने का निर्देश जारी किया है। बतादें की आयोग ने ऐसे गृह सचिवों को हटाने का निर्देश दिया है जो मुख्यमंत्री कार्यालय का भी काम देख रहे हैं। संजय प्रसाद मुख्यमंत्री कार्यालय में प्रमुख सचिव होने के साथ-साथ प्रमुख सचिव गृह की भी जिम्मेदारी संभाल रहे थे। चुनाव आयोग ने गुजरात, बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश के साथ-साथ यूपी के ऐसे गृह सचिवों को हटाने का निर्देश दिया है जो कि मुख्यमंत्री कार्यालय का भी काम देख रहे हैं।
सीएम के प्रमुख सचिव को हटाने का दिया निर्देश

