अब यहां शादी समारोह में शराब बंद, 21 हजार का जुर्माना

उत्तरकाशी जनपद के विभिन्न गांवों में शराबबंदी एक मुहीम बन गई है। इसी क्रम में अब भटवाड़ी ब्लॉक के दूरस्थ गांव भंगेली गांव में भी शराब पर पूर्ण प्रतिबंध लग गया है।  महिला मंगल दल की ओर से गांव में यह प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया।  भटवाड़ी ब्लॉक के दूरस्थ गांव भंगेली में महिला मंगल अध्यक्ष पवित्रा देवी की अध्यक्षता में महिलाओं और युवाओं की बैठक हुई, जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि गांव में किसी भी शादी और समारोह में शराब परोसने वाले लोगों पर 21 हजार का जुर्माना लगेगा।  यह जुर्माना महिला मंगल दल की तरफ से लगाया जाएगा।    शराबबंदी मुहीम की निगरानी भी महिलाएं करेंगी। महिलाओं का कहना है कि गांव में आज भी कई परिवार ऐसे हैं, जिन्हें अपने बच्चों की शादियों के लिए कई बार कर्जा लेना पड़ता है। इस मौके पर संदीप राणा, मनवीरी देवी, संगीता देवी, पंकज राणा मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *