पेट्रोल और डीजल पर वैट घटाने पर राजस्थान सीएम की रजामंदी

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने राज्य में पेट्रोल और डीजल से वैट हटाने पर मंजूरी देदी है। गहलोत ने आज (मंगलवार) को इस विषय पर कहा कि हमारी सरकार अन्य राज्यों की तरह यहां भी पेट्रोल और डीजल पर वैट को कम करेगी। मुख्यमंत्री  गहलोत के इस ऐलान से पहले कोविड महामारी के चलते फंड की कमी का हवाला देते हुए केंद्र सरकार से पेट्रोल-डीजल पर से एक्साइज ड्यूटी (उत्पाद शुल्क) को और कम करने की मांग की थी। 

आपको बतादें कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ती कीमतों के बाद अब जनता को राहत देते हुए केंद्र सरकार ने तीन नवंबर को पेट्रोल और डीजल की एक्साइज ड्यूटी में क्रमश: पांच और 10 रुपये कम किए थे। इसके अलावा कई राज्यों समेत कांग्रेस शासित पंजाब में भी इनकी कीमतों पर वैट में कमी की गई थी। इसके बाद से ही राजस्थान सरकार भी सरकार के दबाव में है।आज राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर में गाँव में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि जब सभी राज्यों ने कीमतें कम कर दी हैं तो हमें भी इनमें कटौती करनी होगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *