अंडरवाटर मेट्रो ट्रेन का हुआ उद्घाटन, पीएम ने दी 5400 करोड़ की सौगात

कोलकाता : आज बुधवार को पीएम मोदी ने कोलकाता में 15,400 करोड़ रुपये की कई कनेक्टिविटी परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया है । जहां उद्घाटन के दौरान पीएम मोदी ने छह नई मेट्रो ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई और कोलकाता में हावड़ा मैदान और एस्प्लेनेड के बीच अंडर वाटर मेट्रो ट्रेन का भी हरी झंडी दिखाकर श्री गणेश किया।
इसी के साथ भारत में नदी के नीचे पहली सुरंग भी यातायात के लिए खोली जाएगी और उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री मोदी कोलकाता में भारत की पहली अंडरवॉटर मेट्रो रेल में सवार हुए और छात्रों के साथ बातचीत की।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कवि सुभाष मेट्रो, माझेरहाट मेट्रो, कोच्चि मेट्रो, आगरा मेट्रो, मेरठ-आरआरटीएस सेक्शन, पुणे मेट्रो, एस्प्लेनेड मेट्रो-कोलकाता से मेट्रो रेलवे सेवाओं को हरी झंडी दिखाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *