लखनऊ : यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा लीक मामले में योगी सरकार ने सख्त करवाई करते हुए। यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की अध्यक्ष को हटा दिया है। भर्ती बोर्ड की अध्यक्ष रेणुका मिश्रा को हटाया गया है। उनकी जगह अब राजवी कृष्ण को भर्ती बोर्ड की जिम्मेदारी दी गई है। बतादें कि पुलिस भर्ती बोर्ड की अध्यक्ष रेणुका मिश्रा को हटाकर सरकार ने प्रतीक्षा में रखा है और 1981 बैच के आईपीएस अधिकारी राजीव कृष्ण को अब भर्ती बोर्ड की अतिरिक्त जिम्मेदारी मिली है। उत्तर प्रदेश में 60,000 से अधिक कांस्टेबल भर्ती पदों के लिए 48 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने भाग लिया था। पेपर लीक होने के बाद परीक्षा रद्द कर दी गई थी।
सरकार का सख्त फैसला, भर्ती बोर्ड की अध्यक्ष को हटाया

