रविवार रात लोकप्रिय टीवी शो ‘इंडियन आइडल 14’ का ग्रैंड फिनाले हो चुका है। बीती रविवार रात फिनाले में अपने सर पर जीत का ताज सजाने वाले यूपी कानपुर के वैभव गुप्ता है। कानपुर के वैभव गुप्ता को इंडियन आइडल 14 की चमचमाती ट्रॉफी मिली है। इसके साथ उन्हें 25 लाख रुपये का चेक और एक ‘हॉट एंड टेकी’ ब्रेजा कार ईनाम में दी गई है। आद्या मिश्रा, अनन्या पाल, पीयूष पंवार, सुभादीप दास, अंजना पद्मनाभन के साथ वैभव भी टॉप पांच प्रतियोगियों शामिल थे और वह शो के विजेता बने। शो में शुभदीप और पीयूष को प्रथम और द्वितीय उपविजेता घोषित किया गया। उन्हें ट्रॉफी के साथ पांच लाख रुपये का चेक दिया गया है। वहीं, अनन्या इस शो की तीसरी रनर-अप रहीं।
कानपुर के वैभव गुप्ता ने जीती ‘इंडियन आइडल 14’ की ट्रॉफी

