मेरठ: मेरठ में बुधवार को पल्लवपुरम स्थित दुल्हैड़ाचुंगी पर निर्माणधीन रैपिड के स्टेशन से आगजनी की घटना सामने आई है। वहां मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। कर्मचारियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं हो पाया।
सूचना के बाद भी देर तक फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं आई है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर ट्रेफिक को रोक दिया, जिस कारण हाईवे पर जाम की स्थिति बनी हुई है। निर्माणाधीन रैपिड स्टेशन पर बुधवार को कर्मचारी सरिया बांध रहे थे। सरिया बांधने के दौरान अचानक शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। आग लगने के बाद कर्मचारी किसी तरह जान बचाकर नीचे उतरे और अन्य कर्मचारियों को सूचना दी। पुलिस ने ट्रेफिक को रोक दिया, ताकि कोई बड़ा हादसा न हो, जिस कारण जाम की स्थिति उत्पन हो गई। पीयर कैप में शॉर्ट सर्किट के कारण चिंगारी निकली और आग लग गई। आग बुझाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

