श्रीनगर के विकासखंड कीर्ति नगर में अलग-अलग स्थानों पर 24 घंटे के अंदर पांच महिलाओं व चार वनकर्मियों पर हमला करने वाला गुलदार मलेथा में मारा गया है। गुलदार को मारने के लिए वन विभाग की टीम ने चार गोली चलाईं।
बीते दिन शुक्रवार सुबह साढ़े नौ बजे के करीब गुलदार मलेथा में विधायक आवास के समीप एक होटल के भूतल में बने कमरे में घुस गया था और इसी दौरान देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी वन कर्मियों व प्रशासन के साथ बैठक कर रहे थे। 10 मिनट बाद विधायक कंडारी व अन्य लोग मौके पर पहुंचे। विधायक ने तत्काल वन विभाग की टीम को भी मौके पर बुलाया। वन विभाग के एसडीओ अनिल पैन्यूली व वनकर्मी महावीर सिंह पर झपट पड़ा। इस हमले में दोनों लहुलुहान हुए। वनकर्मियों ने किसी तरह दोनों को बचाया और तत्काल बेस अस्पताल भेजा।गुलदार झाड़ियों में जाकर छिप गया। वन विभाग की टीम ने ड्रोन कैमरे की मदद से गुलदार को झाड़ियों से बाहर निकाला।

