नई दिल्ली : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज (सोमवार) 119 हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित कर रहे हैं। इन सभी नामों की सूची का ऐलान पूर्व में बीते गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर ही किया गया था। जिसमें अलग-अलग क्षेत्रों में विशेष योगदान देने वाले नागरिकों को आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री से सम्मानित किया जा रहा है।
आपको बतादें कि इस सम्मान समारोह में इस बार जिन नामों को पद्म पुरस्कार नवाज़े जा रहे हैं उनमें जापान के पूर्व प्रधान मंत्री शिंजो आबे, बालासुब्रमण्यम (मरणोपरांत), सैंड कलाकार सुदर्शन साहू, पुरातत्वविद बीबी लाल को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है।जैसा की पहले से तय हो चूका था कि इस साल पद्म विभूषण के लिए सुषमा स्वराज का नाम भी तय था।
उन्हें भी यह पुरस्कार मरणोपरांत दिया जाना था। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से यह सम्मान लेने सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज सम्मान समारोह में आईं। राष्ट्रपति ने बैडमिंटन की स्टार खिलाड़ी पीवी सिंधु को पद्म भूषण से सम्मानित किया। सिंधु अब तक भारत के लिए कई अंतरराष्ट्रीय खिताब हांसिल कर चुकी हैं।
इसके आलावा चिकित्सा क्षेत्र में अपना अनूठा योगदान देने के लिए एयर मार्शल पद्मा बंदोपाध्याय को राष्ट्रपति ने पद्मश्री से सम्मान नवाज़ा है। आपको बतादें कि आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने लोकप्रिय हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायक पंडित छन्नूलाल मिश्रा को पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया। बहुत समय पहले ही मशहूर गायक पाकिस्तान की नागरिकता छोड़कर भारत की नागरिकता लेने वाले अदनान सामी को भी आज पद्मश्री से सम्मानित किया गया है।

