स्वामी प्रसाद मौर्य की नई पार्टी का गठन, नाम व झंडा लॉन्च

लखनऊ : समाजवादी पार्टी में उपेक्षा है ऐसा कहकर राष्ट्रीय महासचिव पद को छोड़ने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य नई पार्टी का गठन करने वाले हैं।   इसके लिए उन्होंने नई पार्टी का नाम व झंडा भी लॉन्च कर दिया है। आगामी 22 जनवरी को वो दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में रैली को संबोधित करेंगे, और नई पार्टी का नाम राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी होगा। इसके झंडे में नीला, लाल और हरा रंग है।  हालांकि, इस बीच सपा के वरिष्ठ नेता राम गोविंद चौधरी उन्हें मनाने के लिए उनके घर पहुंच गए हैं।

स्वामी प्रसाद मौर्य ने बीते दिनों सपा में उपेक्षा किए जाने का आरोप लगाते हुए पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव के पद से इस्तीफा दिया था। उन्होंने अखिलेश यादव को लिखे गए अपने पत्र में कहा था कि डॉ. भीमराव आंबेडकर और डॉ. राम मनोहर लोहिया समेत सामाजिक न्याय के पक्षधर महापुरुषों ने 85 बनाम 15 का नारा दिया था। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में भी बड़ी संख्या में प्रत्याशियों का पर्चा व सिंबल दाखिल होने के बाद अचानक प्रत्याशियों को बदला गया। विधानसभा के अंदर पार्टी को 45 से 110 पर पहुंचा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *