पीएम मोदी ने किया कल्कि मंदिर का शिलान्यास – बोले-22 जनवरी से कालचक्र शुरू हो गया है

संभल : आज पीएम मोदी ने संभल के  ऐंचोड़ा कंबोह स्थित श्री कल्कि धाम मंदिर का शिलान्यास किया है। कल्कि मंदिर के गर्भगृह में पीएम मोदी ने पूजा अर्चना की। इस दौरान पीएम मोदी के साथ सीएम योगी और आचार्य प्रमोद कृष्णम भी साथ रहे।  आज मंदिर के शिलान्यास के मौके पर पीएम मोदी ने संबोधन में कहा कि भारत पराभव से भी विजय को खींच लाने वाला राष्ट्र है। हम पर सैकड़ों वर्षों तक इतने आक्रमण हुए। कोई और देश होता, कोई और समाज होता तो लगातार इतने आक्रमणों की चोट से पूरी तरह नष्ट हो गया होता। फिर भी हम न केवल डटे रहे, बल्कि और भी ज्यादा मजबूत होकर इसके लिए सामने  आए हैं।  उन्होंने कहा कि एक समय उन्हें कहा जा रहा था कि मंदिर बनने से शांति व्यवस्था बिगड़ जाएगी। आज हमारी सरकार में प्रमोद कृष्णम निश्चिंत होकर इस काम को शुरू कर पाए हैं।

 

उन्होंने कहा कि 22 जनवरी से अब नए कालचक्र की शुरुआत कर दिया गया है। प्रभु श्रीराम ने जब शासन किया, तो उसका प्रभाव हजारों वर्ष तक रहा। उसी तरह रामलला के विराजमान होने से अगले हजार वर्षों तक भारत के लिए एक नई यात्रा का शुभारंभ हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *