देहरादून : प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में हर शैक्षिक सत्र में 10 दिन बस्ता नहीं लाएंगे छात्र , ये दस दिन बस्ता रहित होंगे। निदेशक एससीईआरटी वंदना की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया है और इसमें कहा है कि हर महीने में एक दिन यह दिवस मनाया जाएगा। आदेश में आया है कि राज्य के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में इंग्लिश स्पीकिंग डे एवं शंका समाधान दिवस अंतिम शनिवार को छोड़कर शेष हर शनिवार को पहले की तरह संचालित होते रहेंगे.
प्रदेश में बस्ते के बिना स्कूल जाएंगे छात्र, क्यों हुआ ऐसा फैसला ?

