देहरादून : गौरतलब है कि आज कल जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज का स्वास्थ्य कुछ नासाज़ है। वो देहरादून के सिनर्जी अस्पताल में भर्ती हैं। जहां उनसे मिलने कई राजनेताओं का आना जाना लगा हुआ है बीते शनिवार को प्रदेश सीएम पुष्कर सिंह धामी उनसे मिलने पहुंचे थे वहीँ हाल जानने रविवार देर रात बाबा बागेश्वर के धीरेंद्र शास्त्री पहुंचे। उन्होंने यहां जगद्गुरु रामभद्राचार्य के साथ कुछ समय बिताया। उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। स्वास्थ्य मंत्री धनसिंह रावत पहुंचे। और भी नेता शनिवार को अस्पताल पहुंचे थे। स्वामी रामभद्राचार्य को पहले पहले आगरा में ही एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसके बाद उन्हें देहरादून लाया गया। यहां उनका इलाज सिनर्जी अस्पताल में किया जा रहा है। जगद्गुरु की हालत में हर दिन सुधार हो रहा है। तीन से चार दिन में उनके पूरी तरह से स्वस्थ होने की उम्मीद डॉक्टर जता रहे हैं।
Related Posts
कालिंदी अस्पताल के प्रबंधक पर मुकदमा दर्ज, क्या है मामला?
कोतवाली पुलिस ने महिला डाॅक्टर की तरजीह पर लाइन जीवनगढ़ के पास कालिंदी अस्पताल के प्रबंधक सतीश जैन, उनके भाई…
खनन निदेशक एसएल पैट्रिक निलंबित, क्या है आरोप ?
शासन ने भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशक एसएल पैट्रिक को तुरंत निलंबित कर दिया है। उन्हें सचिव खनन के कार्यालय में…
खुलेआम चल रहा था स्पा की आड़ में देहव्यापार,संचालक फरार
उत्तराखंड के पौढ़ी गढ़वाल जिले से बड़े सैक्स रॉकेट का खुलासा हुआ है जिसके चलते अब सेक्स रैकेट का पर्दाफाश…

