IND vs ENG: इंग्लैंड के गिरे छह विकेट,205 रन की जरूरत

आज भारत- इंग्लैंड के मैच में आज इंग्लैंड ने 194 के स्कोर पर छह विकेट गवाए हैं गंवा। जैसे ही छठा विकेट गिरा तभी अंपायर ने लंच का एलान किया। इंग्लिश टीम को जीत के लिए अब भी 205 रन की जरूरत है। भारतीय टीम ने मैच में अपनी पकड़ मजबूत की है।अब भी क्रीज पर बेन स्टोक्स और बेन फोक्स मौजूद हैं।

इंग्लैंड ने एक विकेट पर 67 रन से आगे खेलना शुरू किया और टीम को आज का पहला झटका अक्षर पटेल  की तरफ से मिला। उन्होंने नाइट वाचमैन रेहान अहमद को एल्बीडब्ल्यू आउट किया है और रेहान 23 रन बना सके। इसके बाद अश्विन ने ओली पोप (23) और जो रूट (16) को आउट किया। क्राउली ने एक छोर को संभाले रखा। उन्होंने अर्धशतक किया है। रोहित ने थोड़ा समय लिया और फिर रिव्यू ले लिया। इसके बाद रिव्यू में दिखा कि तीनों रेड टिक लगे और क्राउली आउट हो गए। रोहित ने फिर कुलदीप को गोदी में उठा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *