रानीपुर क्षेत्र की रहने वाली नाबालिग लड़की नाराज होकर पैदल ही रुड़की के ढंढेडी में अपने मौसा के घर पहुंच गई थी Minor girl found
पुलिस ने नाबालिग को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस के मुताबिक रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के गढ़मीरपुर निवासी 13 वर्षीय बच्ची सोमवार को अपने रिश्तेदार के यहां आर्यनगर ज्वालापुर आई थी।
उस समय सनसनी फैल गयी जब लड़की यहां से संदिग्ध परिस्थितियों में सुबह के समय लापता हो गई थी। इसकी सूचना परिजनों ने शाम को पुलिस को दी थी।
अपहरण की संभावना को देखते हुए नगर पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में पुलिस की कई टीमें बनाई गई।
इनको नाबालिक की तलाश में लगा दिया गया था। आसपास के 40 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों में बच्ची की तलाश शुरू की गई।
रेलवे स्टेशन, रोड़ी बेलवाला अनेक इलाकों सहित बच्ची के परिचितों से पुलिस ने सख्ती से पूछताछ शुरू की।
सीसीटीवी फुटेज में एक जगह बच्ची पैदल जाते दिखाई दी। कई घंटों तक पुलिस बच्ची की तलाश में जुटी रही।
देर रात पुलिस को सूचना मिली की बच्ची पैदल अपने मौसा आशीष कुमार के घर ग्राम ढंढेडी रुड़की पहुंच गई है।
पुलिस नेे बच्ची को बरामद करने केेे बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। Minor girl found
नाबालिक ने बताया है कि वह अपने चाचा की डांट से नाराज होकर स्वयं चली गई थी।
बच्ची को बरामद करने वाली टीम में कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी, एसएसआई सुनील रावत, लक्ष्मी बिजल्वाण, पूजा पांडेय, देवेंद्र चौहान, कांस्टेबल सतेंद्र, देवेंद्र, अमजद, हेमंत, मनमोहन, निर्मल शामिल रहे।
लापता नाबालिक रूठकर पहुंच गई थी मौसा के घर- Minor girl found

