अब क्यूआर कोड से बिकेंगी प्रदेश में दवाइयां, नकली पर लगेगी रोक

देहरादून : प्रदेश में अब नकली दवाइयों की आपूर्ति रोकने के लिए अब 300 ब्रांड की दवाइयां क्यूआर कोड से बिकेंगी। फार्मा विनिर्माण उद्योगों को दवाइयों की पैकिंग पर जरुरी रूप से क्यूआर कोड लगाना होगा। प्रदेश में दवाइयों के रिटेलर और होलसेलर विक्रेता क्यूआर कोड वाली दवाइयों की सेल करेंगे .आपको बतादें कि इस संबंध में खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं । क्यूआर कोड से दवाइयों के नकली या असली होने का पता लगेगा । नकली दवाइयों को रोकने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने अधिसूचना जारी कर प्रचलित 300 दवाइयों के ब्रांड लेबर पर क्यूआर कोड जरुरी कर दिया है । जिससे क्यूआर कोड को स्कैन कर दवाइयों के ब्रांड की सत्यता जांची जाएगी। वर्तमान में राज्य में लगभग 300 फार्मा कंपनियां स्थापित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *