नई दिल्ली : त्यौहार का माहौल है हर तरफ खरीदारी है व्यापारियों की बल्ले बल्ले हैं इसी बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज (बुधवार) को दिल्ली के कारोबारियों को दीवाली उपहार दिया है जिसके चलते दिल्ली सरकार के अंतर्गत एक ‘दिल्ली बाजार’ नाम से पोर्टल तैयार किया जा रहा है। इस पोर्टल से हर कारोबारी कनेक्ट होगा और अब दिल्ली का व्यापारी इसकी सहायता से पूरी दुनिया में अपने दूकान का प्रोडक्ट्स सेल कर सकेगा।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने आज एक पत्रकार वार्ता में बताया कि इस पोर्टल पर दिल्ली का खान मार्केट, सदर बाजार, समेत दिल्ली के कई मार्केट होंगे। उन्होंने बताया कि यह पोर्टल अगले साल अगस्त तक बनकर तैयार होगा। इस पोर्टल की सहायता से दिल्ली के चयनित व्यापारी पूरी दुनिया में अपनी वस्तुएं बेच पाएंगे।
इसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में केजरीवाल ने दिल्ली नागरिकों से कल यानी की गुरूवार दीपावली पर एक साथ पूजा करने की अपील भी की। केजरीवाल ने कहा कि शाम सात बजे दीवाली का पूजन करेंगे। अगर दिल्ली के लोग उसी समय पूजन करें तो अलग ही भाव होगा। उन्होंने कहा कि जब दो करोड़ लोग एक साथ पूजा करेंगे तो वातावरण में अलग ही तरंगें दौड़ेंगी।उन्होंने आज देश की जनता से दीवाली पर बाज़ारों में शॉपिंग के दौरान कोविड नियमों का पालन करने की भी अपील की। पिछले वर्ष कोरोना समय को याद दिलाते हुए केजरीवाल ने कहा कि पिछली बार की लापरवाही की तरह इस बार कोई ढिलाई नहीं होनी चाहिए जिससे कोरोना के खिलाफ लड़ाई कमजोर हो।उन्होंने कोरोना के साथ साथ आज कल फैले डेंगू को लेकर भी लोगों को चेताया कहा कि आपको सप्ताह में सिर्फ 10 मिनट का समय निकालकर घर में जमा पानी निकालने और सफाई करने का काम करना है। डेंगू के खिलाफ भी बहुत सावधानी बरतनी होगी।

