नई दिल्ली : शेयर बाजार में बजट से पहले धूम मची है। आज बुधवार को शेयर बाजार के प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स शुरुआती कमजोरी के बावजूद रिकवरी कर हरे निशान पर बंद हुए। सेंसेक्स हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन अंतरिम बजट 2024 से पहले 612.21 अंकों की बढ़त के साथ 71,752.11 के स्तर पर बंद किया गया है। उधर, निफ्टी 203.61 (0.95%) अंकों की बढ़त के साथ 21,725.70 के लेवल पर बंद किया गया है। राजकोषीय घाटा 9.82 लाख करोड़ रुपये पर पहुंचा।
बजट से पहले सेंसेक्स 612 अंक ऊपर और निफ्टी 21700 के पार

