पीएम मोदी ने की जिलों के डीएम के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग,बोले-‘अब हर घर टीका, घर-घर टीका’

नई दिल्ली : G20 शिखर सम्मेलन और COP26 का हिस्सा बनकर देश के पीएम मोदी देश लौटे हैं। जिसके तुरंत बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कम टीकाकरण करने वाले जिलों के डीएम के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की है। और एक समीक्षा बैठक की। इस अचानक हुई बैठक के उपरान्त पीएम मोदी ने कोरोना वॉरियर्स से बातचीत की। पीएम मोदी ने कहा कि टीकाकरण में तेजी लाने के लिए लोगों को जागरुक होना बेहद ज़रूरी है। इसके लिए कोरोना योद्धाओं को कैम्पेन चलाने होंगें। लोगों को टीकाकरण के बारे में समझाना होगा। पीएम ने कहा कि आप इसमें स्थानीय धर्मगुरुओं की भी मदद ले सकते हैं और उनका दो मिनट का वीडियो बनाकर लोगों के बीच संदेश दे सकते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि अभी तक आप सभी ने लोगों को वैक्सीनेशन सेंटर तक पहुंचाने और वहां सुरक्षित टीकाकरण के लिए प्रबंध किए। अब हर घर टीका, घर-घर टीका, इस जज्बे के साथ आपको हर किसी घर तक टीकाकरण को पहुंचाना है। पीएम ने आज के सम्बोधन में ये भी कहा कि 100 साल की इस सबसे बड़ी महामारी में देश ने अनेक चुनौतियों को झेला है उसका डट कर सामना किया है।

कोरोना से देश की लड़ाई में एक खास बात ये भी रही कि हमने नए-नए समाधान खोजे और नए तरीके आजमाए। आपको भी अपने जिलों में वैक्सीनेशन बढ़ाने के लिए नए तरीकों पर और ज्यादा लोगों को जागरूक करना होगा और काम करने की जरूरत है।  टीकाकरण पर अधिक जोर देते हुए पीएम ने आज ये भी कहा कि जिलों में एक-एक गांव, एक-एक कस्बे के लिए अगर अलग-अलग रणनीति बनाइए और आप अपने क्षेत्र के हिसाब से 20-25 लोगों की टीम बनाकर भी ऐसी प्रक्रिया तैयार कर सकते हैं। जो टीमें आपने बनाई हों, उनमें एक स्वस्थ प्रतियोगिता हो, इसका भी प्रयास कर सकते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि सबको वैक्सीन, मुफ्त वैक्सीन अभियान के तहत हम एक दिन में करीब-करीब ढाई करोड़ वैक्सीन डोज लगाकर दिखा चुके हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *