नई दिल्ली : भारतीय नौसेना ने 28 और 29 जनवरी को महज 24 घंटे के अंदर अरब सागर में समुद्री लुटेरों द्वारा हाईजैकिंग की दो बड़ी कोशिशों को मुँह तोड़ जवाब दिया है। रक्षा मामलों से जुड़े अफसरों ने बताया है कि,भारतीय नौसैनिक युद्धपोत आईएनएस सुमित्रा ने बीते रविवार को ईरान के जहाज एफवी ईमान को बचाया और एक और अभियान में जहाज अल नईमी को सोमालियाई लुटेरों के शिकंजे से निकाला है। जानकारी है कि इस अभियान में भारत के मरीन कमांडोज ने भी भाग लिया। यह घटना केरल के कोच्चि के तट से 800 मील दूर अरब सागर की है। लुटेरों ने यहां ईरान के झंडे वाले जहाज और उसमें सवार क्रू सदस्यों को बंधक बनाया गया है। इसके बाद भारतीय नौसेना ने अपने युद्धपोत आईएनएस सुमित्रा को भेजकर सभी को सुरक्षित निकाल लिया। जहाजों की सुरक्षा के लिए हिंद महासागर क्षेत्र में हर जगह भारत की कड़ी निगरानी है। भारतीय नौसेना ने एक बयान जारी कर कहा कि 29 जनवरी को उसने अल-नईमी को बचाने के लिए अभियान चला है। इसमें सवार क्रू के सभी 19 सदस्य पाकिस्तानी नागरिक हैं।
भारतीय नौसेना ने दो जहाजों को लुटेरों से छुड़ाया, दुश्मन के इरादे पस्त

