लोकसभा की 11 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन में सीटों के बंटवारे पर अब सहमति बनी है। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीटों की डील पक्की हुई है। कांग्रेस यूपी में 11 सीटों पर चुनाव मैदान में उतरेगी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी है। आज शनिवार को अखिलेश यादव ने पोस्ट किया जिसमें उन्होंने साझा किया “कांग्रेस के साथ 11 मजबूत सीटों से हमारे सौहार्दपूर्ण गठबंधन की अच्छी शुरुआत हुई है। ये सिलसिला जीत के समीकरण के साथ और भी आगे आएगा। ‘इंडिया’ की टीम और ‘पीडीए’ की रणनीति इतिहास बदल देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *