गणतंत्र दिवस परेड की फुल ड्रेस में हुआ फाइनल रिहर्सल,जानिए 26 जनवरी को क्या क्या होगा प्रदर्शन ?

नई दिल्ली : दिल्ली के कर्तव्य पथ पर बीते दिन मंगलवार 23 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड की फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल की गई अब  26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा।इसके अलावा भारतीय सेना से लेकर अन्य राज्यों की झांकियों ने शानदार प्रस्तुति दी है। कई तस्वीरें सामने आई हैं। इस साल गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम महिलाओं पर केंद्रित है।आपको बतादें कि इन आर्टिलरी रेजिमेंट में शामिल होने वाली पांच महिला अधिकारियों में से चार इस साल गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेंगी। लेफ्टिनेंट दीप्ति राणा, अनिका सेवदा, आद्या झा और सीएच एनोनी शामिल हैं। फुल ड्रेस रिहर्सल सुबह 10.30 बजे विजय चौक से शुरू हुई और कर्तव्य पथ, सी-हेक्सागॉन, नेताजी सुभाष चंद्र बोस की गोलचक्कर वाली प्रतिमा, तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर होते हुए लाल किले पर खत्म की गई।

इस कारण सभी 24 बॉर्डरों पर मंगलवार सुबह तक काफी संख्या में वाहन एकत्रित हो गए थे। आज दिल्ली पुलिस की तरफ से ट्रैफिक एडवाइजरी जारी होगी। इस दिन वीवीआईपी के साथ आम लोग भी हर साल होने वाली कर्तव्य पथ की परेड देखने पहुँचते हैं। परेड में भारतीय वायु सेना के कुल 51 एयरक्राफ्ट हिस्सा लेंगे जिसमें 29 लड़ाकू विमान, आठ परिवहन विमान और 13 हेलीकॉप्टर शामिल होने वाले हैं। इस परेड में 48 महिला अग्निवीर भी हिस्सा ले रही हैं। मेड इन इंडिया हथियारों में टी-90 टैंक, बीएमपी-2 इंफेंट्री कॉम्बैट वाहन, ड्रोन जैमर्स, एडवांस्ड सर्वत्र ब्रिज, मल्टी फंक्शन रडार,और सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलें सभी पेश किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *