देहरादून : एक बड़ी खबर यात्रियों के पक्ष में आ रही है जिसके चलते अब यदि यात्रियों को तीन घंटे से अधिक समय तक ट्रेन का इंतजार करना पड़ा तो उनके टिकट की पूरी रकम लौटाई जाएगी। मैदानी इलाकों में सुबह के समय कोहरा छाने से ट्रेन की रफ्तार धीरे हो गई है और दून में ट्रेन देरी से पहुंचने के कारण यात्रियों को बेहद परेशानी हो रही है।
ठंड में कोहरे के कारण हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, दिल्ली समेत पंजाब, उत्तर प्रदेश के कई जिलों में घना कोहरा है। देहरादून रेलवे स्टेशन के मुख्य वाणिज्य निरीक्षक सुभाष अग्रवाल ने कहा कोहरे के चलते सुबह के समय ही ट्रेन का संचालन पर भी प्रभाव पड़ा है।दिन के समय मौसम साफ होने से संचालन किया जा रहा है।

