दिल्ली-एनसीआर में हिली धरती, भूकंप के झटकों से घरों से बाहर आए लोग

नई दिल्ली : दिल्ली-एनसीआर में आज गुरुवार दोपहर में भूकंप के झटके महसूस हुए हैं।  झटके तेज थे कि लोग घरों से बाहर निकल आए। ऑफिसों में काम कर रहे लोग भी कामकाज छोड़कर भाग निकले। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.1 रही। भूकंप का केंद्र पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर था। जान-माल की हानि की सूचना तो नहीं है लेकिन भूकंप के झटके दिल्ली-एनसीआर समेत जम्मू-कश्मीर के पूंछ इलाके में महसूस हुए हैं। पृथ्वी के अंदर 7 प्लेट्स हैं, जो लगातार घूमती रहती हैं। जहां ये प्लेट्स ज्यादा टकराती हैं, वह जोन फॉल्ट लाइन कहलाता है। बार-बार टकराने से प्लेट्स के कोने मुड़ते हैं।

अफगानिस्तान में भी भूकंप –

सिर्फ दिल्ली में ही नहीं बल्कि अफगानिस्तान में भी आज गुरुवार को भूकंप के तेज झटके महसूस हुए हैं। भारत और पाकिस्तान तक देखा गया। पाकिस्तान में लाहौर, इस्लामाबाद और खैबर पख्तूनख्वा जैसे शहरों में भूकंप के झटके तेज गति से लगे हैं। दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में धरती में कंपन्न महसूस किया गया। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.1 मापी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *