हरिद्वार से अयोध्या के लिए रोडवेज बस हुई शुरू, पढ़े शेड्यूल और किराया

हरिद्वार : जहां अयोध्या के राम मंदिर में प्राणप्रतिष्ठा के भव्य आयोजन की तैयारियां ज़ोरो पर हैं वहीँ प्रदेश के हरिद्वार बस अड्डे से अयोध्या दर्शन के लिए आज बुधवार से रोडवेज बस का संचालन शुरू हो गया है। बस आज रात में 8:30 बजे हरिद्वार से निकलेगी। प्रस्थान उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से होती हुई करीब 14 घंटे में बीएस अयोध्या पहुँच जाएगी। प्रतियात्री का किराया 970 रुपये होगा।  रोडवेज बस का संचालन शुरू होने से यात्रियों को बड़ी सुविधा और राहत हुई है।  आपको पता है कि आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा होनी है जिसके लिए बड़ी  प्रदेश उत्तराखंड की धर्मनगरी हरिद्वार से अयोध्या जाने के लिए सीधी बस सेवा नहीं थी। लोगों को ट्रेन के अलावा निजी या फिर बुकिंग के वाहन के जरिए ही अयोध्या जाए रहे थे। लेकिन अब बड़ी सुविधा मिली है कि हरिद्वार बस अड्डे से सीधा रोडवेज बस से अयोध्या दर्शन करने के लिए जा सकेंगे।

कितना होगा किराया –

इस जानकारी की डीटेल्स देते हुए हरिद्वार डिपो के सहायक महाप्रबंधक सुरेश सिंह चौहान ने कहा कि अयोध्या के लिए बस सेवा शुरू की गई है और  हर दिन बस ऋषिकेश से शाम सात बजे रवाना होगी। हरिद्वार बस अड्डे से रात में 8:30 बजे अयोध्या के लिए प्रस्थान करेगी। अयोध्या धाम से वापसी के लिए शाम 5:30 बजे चलेगी। प्रतियात्री का किराया हरिद्वार से अयोध्या तक 970 रुपये होगा, लेकिन बता दें ये किराया ऋषिकेश से 125 रुपये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *