दिल्ली में 266 रुपये और महंगा हुआ एलपीजी सिलेंडर,पेट्रोल डीज़ल ने भी तोड़ी कमर

New Delhi : एक बार फिरसे देश की राजधानी दिल्ली में आम जनता की जेब ढीली होने की तैयारी हो चुकी है। आपको बतादें कि व्यवसायिक कामों के लिए इस्तेमाल किए जानें वाले एलपीजी सिलेंडरों के दाम आज (सोमवार) से 266 रुपये और बढ़ गए हैं। अब दिल्ली में 19 किलो के एलपीजी सिलेंडरों के दाम 1734 से बढ़कर 2000.50 रुपये हो गए हैं। लेकिन अभी घरेलू कामों के लिए खरीदे जाने वाले सिलेंडरों की कीमत में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। 

इसके अलावा एलपीजी के दाम बढ़ने के साथ साथ अब पेट्रोल डीजल की कीमतों में भी बेहद इजाफा हुआ है।आपको बतादें कि सरकारी तेल कंपनियों की तरफ से आज पांचवें दिन भी पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी हुई है। आज डीजल के दाम 34 से 39 पैसे तो वहीं पेट्रोल के दामों में 31 से 35 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली समेत कई राज्यों में इसके दाम 100 रुपये से भी अधिक हो गया है। दिल्ली में पेट्रोल का दाम 109.69 रुपये जबकि डीजल का दाम 98.42 रुपये प्रति लीटर है। देश में रोजाना बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दाम आम आदमी की आमदनी पर तो भारी हैं ही साथ ही इस महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *