अयोध्या जंक्शन के नाम से जाना जाएगा अब फैज़ाबाद रेलवे स्टेशन, सीएम योगी ने लिया फ़ैसला

फैजाबाद : यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इलाहाबाद और मुगलसराय रेलवे स्टेशनके नाम बदलने के बाद फैज़ाबाद स्टेशन का भी नाम बदलने का फ़ैसला किया है। बता दें की सीएमयोगी ने फ़ैज़ाबाद के स्टेशन का नाम बदलने का ऐलान कर दिया है और मिल रही जानकारी के अनुसार अब फ़ैज़ाबाद स्टेशन का नाम अब अयोध्या जंक्शन के नाम से जाना जाएगा।बता दें कि इसके पहले ही ज़िले का नाम फैजाबाद से बदलकर अयोध्या किया जा चुका है। इसी फैसले के क्रम में अब फैजाबाद कैंट रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर उसे अयोध्या कर दिया गया है। इस बारें में योगी सरकार को पहले ही प्रस्ताव भेजा गया था जिसके बाद आज मुख्यमंत्री योगी ने इस प्रस्ताव पर अपनी सहमति दे दी है।

इतना ही नहीं अब इस स्टेशन को अब इसके पौराणिक महत्व को ध्यान में रखकर ही विकसित किया जा रहा है. ऐसा इसलिये किया जा रहा है कि जब भी पर्यटक यहां घूमने आएं तो वे अयोध्या और भगवन श्रीराम के धार्मिक महत्व को समझ सकें। सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या में अब भगवान् श्रीराम का भव्य मंदिर बनकर तैयार होने वाला है , और अब यहां देश-विदेशों से लोग दर्शन करने के लिए आएंगे। इसीलिए उन्ही सभी श्रद्धालुओ की आस्था को ध्यान में रखते हुए अब फ़ैज़ाबाद स्टेशन का नाम बदलकर अयोध्या के नाम पर रखा जाएगा और इसका विनिर्माण भी पौराणिक महत्त्व को ध्यान में रखकर किया जाएगा।