देहरादून : उत्तराखंड में मौसम का हाल अब बदल चुका है। आज भी सुबह की शुरुआत हल्की धूप है। ठण्ड बढ़ गई है। कुमाऊं के कुछ इलाकों में और हरिद्वार में घना कोहरा बना हुआ है। प्रदेश के पर्वतीय जिलों में आज बर्फबारी के आसार हैं। इससे सुबह-शाम के साथ दोपहर में भी ठंड बढ़ जाएगी। इसके बाद नए साल पर मैदानी इलाकों में सुबह और रात घना कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ेगी। केंद्र ने उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में बारिश और बर्फबारी के आसार जताए हैं। जबकि, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में घना कोहरा छाने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
प्रदेश में बिगड़ा मौसम,ऑरेंज अलर्ट जारी

