अचानक मलबे में 6 ज़िंदगियाँ हुईं दफ़न,मचा कोहराम

रुड़की : आज मंगलवार को रुड़की में मंगलवार सुबह ईंट भट्ठे की दीवार गिरने से छह मजदूर मलबे में जिंदा दफन हो गए। हादसा होते ही वहां चीख पुकार हो गई। मृतकों के परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर बवाल हुआ। साथ ही शव उठाने से इंकार किया है। जिसे लेकर ग्रामीणों और पुलिस में तीखी झड़प हुई।

आस-पास के थानों और कोतवाली का फोर्स को बुलाया गया। वहीं जिलाधिकारी और एसएसपी की ओर से ग्रामीणों को समझने का प्रयास हुआ है। ग्रामीण की 10 से 15 लाख रुपये का मुआवजा देने पर अड़ गए हैं। करीब एक घंटे हंगामे के बाद मुआवजे की मांग पूरी होने पर ग्रामीणों ने शव उठने दिए। मृतक के परिजनों को ईंट भट्ठा मालिक की ओर से साढ़े तीन-तीन लाख और मुख्यमंत्री की ओर से ढाई-ढाई लाख की धनराशि मुआवजे के रूप में देने की घोषणा की गई है। इस दौरान छह मजदूरों के शव निकाले गए, जबकि दस घायल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *