लखनऊ : रेल यात्रियों को टिकट के लिए अब परेशान नहीं होना पडेगा कतारों में लगना होगा। अब पूर्वोत्तर रेलवे ने एक बड़ी सुविधा देते हुए। 308 स्टेशनों पर यूटीएस मशीन लगवाई हैं। 24 स्टेशनों पर 75 जनसाधारण टिकट बुकिंग सेवक तथा 261 स्टेशनों पर टिकट बुकिंग एजेंट खड़े किए गए हैं। 74 स्टेशनों पर एटीवीएम लगाई गई हैं। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने जानकारी दी है कि यूटीएस मशीनें लखनऊ, वाराणसी एवं इज्जतनगर मंडल के स्टेशनों पर लगाई गईं हैं। इससे यात्रियों को टिकट के लिए लम्बी लाइनों से निजात मिलेगी। मोबाइल से यूटीएस एप से भी टिकट बुक करना आसान हो गया।अब स्टेशनों पर लगे क्यूआर कोड को स्कैन करके भी यात्री आसानी से टिकट बुक कर सकते हैं। 146 स्टेशनों पर क्यूआर कोड की सुविधा दी गई है। अनारक्षित टिकट उपलब्ध कराने के लिए 74 स्टेशनों पर 107 आटोमेटिक टिकट वेंडिग मशीनें (एटीवीएम) भी लगाई गईं है। 35 केंद्रों पर यात्री टिकट सुविधा केंद्र खुले हैं।
रेलवे स्टेशनों पर हुई बड़ी सुविधा, अब नहीं लगेंगी लम्बी कतारें

