हरिद्वार : हरिद्वार के ज्वालापुर में शत्रु संपत्ति को खुर्द-बुर्द करने के मामले में पीसीएस सहित 28 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। शिकायतकर्ता ने जानमाल की सुरक्षा उपलब्ध कराने की अपील की थी । शिकायतकर्ता ने एसपी विजिलेंस को पत्र दिया था। साथ ही मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव और डीजीपी और आईजी को भी पत्र की प्रतिलिपि भेजी गई है।शिकायतकर्ता ने बयान के लिए विजिलेंस सेक्टर देहरादून में शिकायतकर्ता को बुलाया गया था। शिकायतकर्ता अहसान अंसारी ने बताया कि आरोपी परिजनों को जान और माल का नुकसान भी पहुंचाया जा सकता है। इसलिए प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए मुकदमे की जांच के दौरान उन्हें सुरक्षा उपलब्ध करने की मांग की है। इस मामलें में शिकायतकर्ता ने वर्ष 2004 में शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद या संपत्ति शत्रु संपत्ति घोषित हुई, लेकिन अधिकारियों से सांठगांठ कर मामले में खेल हुआ और वर्ष 2010 तक जमीन खुर्द-बुर्द कर दिया गया। शत्रु संपत्ति में करीब नौ बीघा भूमि पर 150 से ज्यादा मकान बने हुए हैं।
हरिद्वार शत्रु संपत्ति मामला : शिकायतकर्ता ने लगाईं सुरक्षा की गुहार, 28 लोगों पर मुकदमा दर्ज

