रुड़की : बड़ी चोरी की घटना सामने आई है जिसके तहत कुछ स्कार्पियो सवार बदमाशों ने रुड़की लक्सर मार्ग स्थित नगर पंचायत ढ़डेरा में शिव मंदिर के सामने लगे एसबीआई के एटीएम को ही उखाड़ लिया और ले भागे। जिसमें लाखों रुपए की नकदी थी। लोगों को सुबह जब वो सैर पर निकले तब इसे बात का पता चला। इसके बाद सीसीटीवी खंगाले गए तो लुटेरे स्कॉर्पियो से आए और एटीएम को उखाड़ कर नौ दो ग्यारह हो गए। सीसीटीवी कैमरे के जरिए बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।
SBI का ATM ही उखाड़ ले गए चोर, स्कॉर्पियो पर थे सवार

