नई दिल्ली : भाजपा की तरफ से राजस्थान में भजनलाल शर्मा ब्राह्मण चेहरे पर सीएम पद का भरोसा जताया है। 33 सालों के बाद राज्य में ब्राह्मण मुख्यमंत्री बना है। आज उनका समारोह है। कांग्रेस के हरिदेव जोशी 1990 तक सीएम रहे थे। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी का नाम भी आलाकमान के सामने था लेकिन पार्टी ने शर्मा पर भरोसा दिखाया, आपको बतादें कि शर्मा बीते 35 वर्षों से राजनीति में हैं।भरतपुर जिले की नदबई तहसील के अटारी गांव के मूल निवासी शर्मा कॉलेज के टाइम से ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े हुए थे और वह सक्रिय राजनीति तक पहुंचे बताया जाता है कि शर्मा चुनावी राजनीति में आरंभिक दौर में बहुत अच्छा नहीं स्थान बना पाए लेकिन भजनलाल शर्मा 2009 में भरतपुर जिला भाजपा के अध्यक्ष बने। 2014 में पहले भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और 2016 से अब तक महामंत्री पद का जिम्मा संभाल रहे हैं। भजनलाल से पहले कांग्रेस से हरिदेव जोशी 3 बार सीएम 1973 से 1977,फिर 1985 से 1988 तक और फिर 1989 से 1990 तक सीएम पद पर रहे।
33 साल बाद सीएम की कुर्सी पर बैठेगा ब्राह्मण चेहरा, पढ़े इतिहास

