चिकित्सा शिक्षा विभाग में नर्सिंग अधिकारियों के 1,455 पदों पर भर्ती प्रक्रिया स्थगित की गई। इन पदों के लिए 12 दिसंबर से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होनी थी। शासन के आदेश पर उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने अग्रिम आदेशों तक भर्ती प्रक्रिया को टाला है। प्रदेश के राजकीय मेडिकल कॉलेजों और स्टेट कैंसर संस्थान हल्द्वानी में नर्सिंग अधिकारियों के 1,455 खाली पदों पर भर्ती के लिए चिकित्सा शिक्षा विभाग ने प्रस्ताव उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को भेजा गया था और बोर्ड ने 29 नवंबर 2023 को भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का नोटिफिकेशन जारी किया है। 12 दिसंबर से ऑनलाइन आवेदन मांगे। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक में नर्सिंग अधिकारी पदों की भर्ती स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। इस पर बोर्ड ने भर्ती प्रक्रिया को स्थगित कर दिया गया है।
अगले आदेश तक नर्सिंग अफसरों के 1455 पदों पर भर्ती टली

