दुष्कर्म पीड़िता ने कोर्ट परिसर में ही खा लिया जहर

गर्भवती दुष्कर्म पीड़िता ने बीते दिन मंगलवार की सुबह रुड़की न्यायालय परिसर में जहर खाकर अपनी जान देदी। उसकी हालत बिगड़ी तो युवती को सिविल अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर लाया गया। हालत ठीक नहीं हुई तो उसे एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया।  दुष्कर्म पीड़िता कोर्ट में तारीख पर पहुंची थी उसने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था, कि उसने कोर्ट में गर्भपात कराने के लिए प्रार्थना-पत्र दे रखा है। पुलिस ने जानकारी दी है कि उत्तर प्रदेश के बदायूं की रहने वाली युवती भगवानपुर थाना क्षेत्र में किराये पर कमरा लेकर रह रही थी। इसी साल युवती की मुलाकात तैय्यब निवासी रोलाहेडी, थाना भगवानपुर से हुई युवती का आरोप है कि तैय्यब ने उसे शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म किया और वो गर्भवती हो गई। और तय्यब ने शादी से इन्कार कर दिया। इसको लेकर दोनों पक्षों में पंचायत भी हुई और मामला थाने तक पहुंचा था। इसी बीच पीड़िता ने एसएसपी से भी मदद मांगी। बीते दिन मंगलवार को युवती की ने सुनवाई से पहले कोर्ट परिसर में ही कीटनाशक खा लिया। सिविल अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में चिकित्सकों ने करीब डेढ़ घंटे तक उपचार किया। ज्यादा सुधार न होने पर पीड़िता को एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया।  एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह ने बताया कि दुष्कर्म का आरोपी जेल में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *