नई दिल्ली : आज हफ्ते के दूसरे दिन शेयर बाजार में कारोबारी बेंचमार्क इंडेक्स ऑल टाइम हाई पर पहुंचकर नीचे गिरा। ऊपरी स्तरों से बाजार में जोरदार मुनाफावसूली दिखी। बाजार के प्रमुख इंडेक्स इंट्राडे में नया ऑल टाइम हाई बनाने के बावजूद दिन के निचले स्तर पर बंद हुए। बीएसई सेंसेक्स 377 अंक गिरकर 69,551 पर आ गया। दूसरी तरफ, निफ्टी भी 90 अंक फिसलकर 20,906 के स्तर पर बंद हुआ। कारोबार में संसेक्स ने सेंसेक्स ने 70,033 और निफ्टी ने पहली बार 21,037 का स्तर तक पहुंचा। बीते हफ्ते सेंसेक्स 102 अंकों की मजबूती के साथ 69,928 के स्तर पर बंद हुआ था।
पूरा दिन है अब फिसला बाजार, सेंसेक्स 377- निफ्टी 20950 से लुढ़का

