नई दिल्ली : कांग्रेस नेता राहुल गांधी गृह मंत्री अमित शाह की बात से भड़क गए है दरअसल, गृह मंत्री शाह ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर नेहरू पर निशाना साधने को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने निशाना साधा है और कहा है कि “भाजपा नेताओं को इतिहास के बारे में कुछ नहीं पता। राहुल ने कहा कि यहां पूरा मुद्दा जाति जनगणना और देश का पैसा किसके पास जा रहा है इससे ध्यान भटकाने के बारे में है। राज्यसभा में बीते दिन सोमवार को अमित शाह ने कश्मीर मुद्दे पर नेहरू को जिम्मेदार कहा था। इसी ब्यान पर आज मंगलवार को राहुल गाँधी ने कहा, ‘पंडित नेहरू ने देश के लिए अपना जीवन त्याग दिया। वह वर्षों तक जेल में रहे। अमित शाह जी को इतिहास नहीं मालूम है। मुझे उम्मीद नहीं है कि उन्हें इतिहास याद होगा, क्योंकि वह इसे दोबारा लिखते रहते हैं।’राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस इन मुद्दों को लगातार आगे लेकर जाएगी। वह गरीबों को उनका हक दिलाएंगे।’
पूर्व पीएम नेहरू पर अमित शाह की फिसली जुबान,भड़के राहुल

