एक तरफ जहां देशभर में कोविड 19 का कहर कम होता हुआ दिखाई दे रहा है वहीं दूसरी तरफ जानी मानी जहाँ जहाँ एक तरफ कोरोना संक्रमण का प्रकोप देश में कम होता दिख रहा है वहीँ दूसरी तरफ अभी भी संक्रमण का ख़तरा बड़ा हुआ है,इसी कड़ी में आज खबर है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा बेदी को कोविड हो गया है, उनके मंगेतर भी कोविड पॉज़िटिव पाए गए हैं। अभिनेत्री पूजा बेदी ने अभी कोरोना संक्रमण का टीकाकरण नहीं करवाया है और ना ही वो आगे वैक्सीन लगवाने का विचार बना रहीं हैं।
आपको बतादें की अभिनेत्री पूजा बेदी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो सांझा किया जिसमें उन्होंने बताया कि उन्हें कोरोना संक्रमण हुआ है। साथ ही उनके मंगेतर और काम करने वाली मेड भी इसकी चपेट में आ गए हैं। उन्हें पिछले कुछ दिनों से एलर्जी की दिक्कत हो रही थी। जिसके बाद उन्हें खांसी हो गई। उसके बाद बुखार शुरू हो गया। टेस्ट करवाने पर सामने आया कि उन्हें कोरोना संक्रमण हुआ है। इस सब में आश्चर्यजनक बात ये है कि कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन का सहारा नहीं लिया बल्कि वे अपनी प्राकृतिक रोग प्रतिरोधक क्षमता वैकल्पिक उपचार और वेलनेस प्रैक्टिस से ठीक होने का निर्णय लिया है। वीडियो में उन्होंने यह भी बताया कि जिन लोगों को वैक्सीन नहीं लगा था, उनमें से 99 प्रतिशत लोग भी ठीक हो गए थे।

