बहादबाद क्षेत्र में सड़क दुर्घटना Road accident में उत्तराखंड पुलिस के सब इंस्पेक्टर की मौत हो गई। उनकी ड्यूटी कुंभ मेले में लगाई गई थी।
सुनील कुमार (55) की मूल नियुक्ति जनपद पौड़ी गढ़वाल में है। वर्तमान में उनकी ड्यूटी कुंभ मेला पुलिस हरिद्वार में लगी हुई थी।
शनिवार की सुबह योगा क्लास के बाद सुनील कुमार कुंभ मेला पुलिस व्यवस्था के तहत अस्थायी चौकी स्थानों के चिन्हीकरण के लिए अपनी मोटर साइकिल से जा रहे थे। सुबह करीब 11.20 बजे बहादराबाद थाने के इब्राहिम मोड़ के पास से जाते समय एक अनियंत्रित ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही दरोगा सुनील कुमार ने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे।
साथ ही घटना की जानकारी परिजनों को भी दे दी गई है। पुलिस महकमे में इस घटना से शौक की लहर दौड़ गई है।
Road accident सड़क दुर्घटना में सब इंस्पेक्टर की मौत, शोक

