जयपुर: बड़ी खबर सामने आ रही है,राजस्थान के जयपुर में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी पर जयपुर में ताबड़तोड़ गोलियों से हमला किया गया है। सुखदेव सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज जारी था इसी बीच उन्होंने डीएम तोड़ दिया। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। लेकिन इलाज के दौरान ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
अब पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज और अन्य सूत्रों के जरिये आरोपियों तक पहुँचने की कोशिश में लगी हुई है। बताया जा रहा है कि अभी कुछ देर पहले जयपुर के श्याम नगर इलाके में गोगामेड़ी के घर के नजदीक ही उन पर हमला हुआ है। जैसी ही खबर फैली वैसे ही उनके समर्थक और समाज से जुड़े लोग अस्पताल पहुंचने लगे। इस घटना के बाद अब शहर में माहौल खराब नहीं हो इसके लिए भी पुलिस अफसरों ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इस घटना के बाद पूरे शहर में हंगामा मचा हुआ है। सुखदेव सिंह की पिछले कई वर्षों से लॉरेंस बिश्नोई गैंग के साथ आपसी झड़प की खबरें आ रही थी।

