भोपाल : भोपाल में आईएएस प्रभांशु कमल के आवास पर हादसा हुआ है। खबर है कि राजधानी में लिफ्ट लगाने के दौरान हादसा हुआ। हादसा पॉश कॉलोनी चूनाभट्टी में घटित हुआ है। हादसे में राजकुमार नाम के कर्मचारी की मौत हुई है। कंफर्ट लेक चालेट चूनाभट्टी श्रीवास्तव होम में हादसा हुआ। आनन-फानन में प्राइवेट एम्बुलेंस बुलाकर मृतक राजकुमार के शव को भेजा। हादसे में गई जान को लेकर बवाल किया जा रहा है। फाइन स्टार कंपनी लिफ्ट लगाने का काम कर रही थी। अनट्रेंड मजदूरों से काम कराया जा रहा था। एमपीईएसबी के चेयरमैन भी रह चुके है प्रभांशु कमल।
आईएएस घर में हादसा, कर्मचारी की मौत

