हनुमान भक्त भाजपा विधायक दिलीप रावत की परिवहन विभाग के अफसर से कहासुनी हो गई और इतना ही नहीं बल्कि उन पर धमकाने की भी बात सामने आई है। उनका यह वीडियो वायरल तेजी से वायरल हुआ है और इस वीडियो के बाद उन्होंने अब अपनी सफाई देते हुए कहा है कि अधिकारी साहब सुबह से लोगों से अवैध वसूली कर रहे थे और एक व्यक्तिगत आदमी के साथ वह अवैध वसूली करने लगे। मंदिर समिति के लोगों ने और स्वयंसेवकों ने जब इस पर आपत्ति जताई तो अधिकारी उनके साथ अभद्रता की और गालियां भी दीं। लोगों ने आकर मुझसे इसकी शिकायत की तो अफसर मुझसे भी अभद्रता करने लगा।
विधायक ने अफसर पर तान दी मुठ्ठी,क्यों हुआ बवाल ?

