चिनूक विमान से एम्स के लिए रवाना हुए सभी श्रमिक,सीएम ने एक-एक लाख के दिए चेक

ऋषिकेश :  उत्तरकाशी के सिलक्यारा टनल में फंसे 41 मजदूरों के सुरक्षित बाहर आ जाने के बाद भी सरकार उनके स्वास्थ को लेकर बेहद संजीदा है इसी के लिए  सिलक्यारा से सभी मजदूरों को चिनूक विमान से जौलीग्रांट एयरपोर्ट लाया गया जिसके बाद 41 श्रमिक एम्स ऋषिकेश के लिए रवाना किए गए। यहां डॉकटरों की टीम चिनूक के समीप हेलीपैड पर आई और टीम में निदेशक डॉक्टर मीनू से भी मौजूद रहे। सभी को चिकित्सा जांच के लिए ऋषिकेश लाया गया है। परिजनों को एंबुलेंस से भेजा गया है। सीएम ने मजदूरों को एक-एक लाख के चेक दिए। इसके बाद सीएम धामी यहां से लौट गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *