शाहजहांपुर : शाहजहांपुर के रोजा थाना क्षेत्र में गांव सिसौआ से खबर सामने आ रही है कि यहाँ के निवासी उमेश गुप्ता की पत्नी रीना गुप्ता (26) की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को आज मंगलवार सुबह करीब चार बजे मकान के बाहर सड़क पर मिला। पुलिस ने मृतका के पति को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ हो रही है। मंगलवार सुबह गांव के लोग जब सैर पर निकले और शव मकान के बाहर सड़क पर पड़ा देखा। मकान के दरवाजे खुले हुए थे। लोग घर के अंदर गए तो रीना का पति उमेश सो रहा था। गांव में खबर फैलते ही लोगों की भीड़ इकठ्ठी हो गई। सूचना पर इंस्पेक्टर राजीव सिंह पहुंचे। एसपी अशोक कुमार मीणा ने भी अवसर पर वारदात के खुलासे के निर्देश दिए हैं। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य इकट्ठा किए हैं। विवाहिता के गले पर निशान मिले हैं। मायके वालों ने गला दबाकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। घटना के मूल में उमेश पर कर्ज होने की बात निकलकर आई है। गला दबाकर हत्या के बाद छत से शव सड़क पर फेंकने का आरोप लगाया है।
अंदर सो रहा था पति,पत्नी की लाश पड़ी थी बाहर-मचा हड़कंप

