श्रमिकों से कुछ ही दूर है अब रेस्क्यू टीम, आ सकती अच्छी खबर

दिवाली के दिन से ही उत्तरकाशी की निर्माणाधीन सुरंग में 41 मजदूर फसे हुए हैं। उन्हें बाहर निकालने की पूरी कोशिशें की जा रही रहीं हैं लेकिन हर बार कोई न कोई बाधा आ रही है। रेस्क्यू का आज 17वां दिन है।जैसे-जैसे टीम मजदूरों के नजदीक आ रही है। सुरंग के बाहर हलचल बढ़ी हुई है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री रिटायर्ड जनरल वीके सिंह भी सिलक्यारा पहुंचे हैं। वह मैन्युअल ड्रिलिंग का जायजा लेने के लिए सुरंग के अंदर गए हैं। जल्द रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *